Sunday, 26 July 2026 बाड़मेर 38°C
ताज़ा खबर
News

रबी में कोई भी प्रयोग ऑफलाइन स्वीकार्य नहीं होगा: ओझा

फसल कटाई प्रयोग प्रशिक्षण आयोजित -बाड़मेर।

वर्ष 2025-26 मौसम रबी के उपखंड स्तरीय फसल कटाई प्रयोग प्रशिक्षण का आयोजन पंचायत समिति सभागार शिव में हुआ ।
इस दौरान सहायक सांख्यिकी अधिकारी कैलाश ओझा ने फसल कटाई प्रयोग के लिए अपनाई जाने वाली सांख्यिकी पद्धतियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सीसीई एप के बारे में स्टेप टू स्टेप जानकारी दी तथा जीसीईएस एप के बारे में बताया।
ओझा ने मौसम खरीफ में हुई प्राथमिक त्रुटियों से अवगत करवाते हुए निर्देशित किया कि ऐसी त्रुटि रबी में नहीं करे।


साथ ही गीला वजन और सूखा वजन निर्धारित कॉलम में दर्ज करे। उन्होंने कहा कि सीसीई एप और ऑफलाइन टेबल में डेटा मिसमैच नहीं हो इसका विशेष ध्यान रखें। उन्होंने शत प्रतिशत प्रयोग ऑनलाइन करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि कोई भी प्रयोग ऑफलाइन स्वीकार्य नहीं होगा l

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्रेणी से पढ़ें

अपनी पसंद का विषय चुनें