चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग जयपुर द्वारा निदेशालय में पीजी डिप्लोमा पूर्ण करने के उपरांत संबंधित मेडिकल कॉलेज में आदेशों की प्रतीक्षा में चिकित्सकों के नवपदस्थापन के आदेश जारी किए। जिसमें जिला चिकित्सालय चौहटन में 4 वरिष्ठ चिकित्सकों की नियुक्ति हुई है, जिसमें डॉ. संदीप मठ (एथेस्थोशियोलॉजी) डॉ. कानाराम यादव (फैमिली मेडिसिन) डॉ. संदीप काजला (पैथोलॉजिस्ट) व डॉ. मुकेश कुमार (स्किन) डॉक्टरों की नियुक्ति दिलवाने पर चौहटन मेडिकल एसोसिएशन सहित ग्रामीणों ने चौहटन विधायक आदूराम मेघवाल का आभार व्यक्त किया है|
