Monday, 27 July 2026 बाड़मेर 38°C
ताज़ा खबर
Health

जयपुर : 678 डॉक्टर्स पर रजिस्ट्रेशन निरस्त होने की तलवार लटकी:

राजस्थान हेल्थ डिपार्टमेंट ने लम्बे समय से ड्यूटी ज्वाइन नहीं कर रहे डॉक्टर्स को जारी किया अल्टीमेटम
राजस्थान में सरकारी सेवा में कार्यरत 678 डॉक्टर्स पर उनके रजिस्ट्रेशन निरस्त होने की तलवार लटक गई है। ये डॉक्टर्स लम्बे समय से अपनी ड्यूटी ज्वाइन नहीं कर रहे। इनमें अधिकांश डॉक्टर्स वे है, जो MBBS करने के बाद PG करने के लिए नौकरी से ब्रेक लेकर गए थे और PG पूरी करने के बाद उनको जब हेल्थ डिपार्टमेंट ने वापस पोस्टिंग दी तो उन्होंने ज्वाइन नहीं किया। इसके अलावा कुछ ऐसे डॉक्टर्स जो लम्बे समय तक एपीओ चल रहे थे और कुछ ऐसे जिनका एक स्थान से दूसरे स्थान पर ट्रांसफर किया। लेकिन इनमें से अधिकांश ने नई पोस्टिंग पर ज्वाइनिंग नहीं दी। अब डायरेक्ट हेल्थ डॉ. रवि प्रकाश शर्मा ने एक अल्टीमेटम नोटिस जारी करके इन्हें 5 मई तक ज्वाइनिंग देने के लिए कहा है

डायरेक्ट हेल्थ की तरफ से जारी इस नोटिस में चेतावनी दी है कि अगर इन डॉक्टर्स ने ज्वाइन नहीं किया तो उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। जिन डॉक्टर्स ने पीजी पूरी करने के बाद ज्वाइनिंग नहीं दी है उनसे बॉण्ड के अनुरूप शर्तो के अनुसार पीडीआर एक्ट के तहत वसूली होनी चाहिए

इन पीजी करने वाले डॉक्टर्स के अलावा अन्य डॉक्टर्स (जो APO थे और जिनका ट्रांसफर किया गया) जिन्होंने पोस्टिंग के बाद भी ज्वाइनिंग नहीं दी उनके खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी। इन सभी के रजिस्ट्रेशन RMC से निरस्त करने की कार्यवाही की जाएगी

श्रेणी से पढ़ें

अपनी पसंद का विषय चुनें