एक्टिविस्ट व साइंटिस्ट सोनम वांगचुक की तबीयत जोधपुर सेंट्रल जेल में बिगड़ गई। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शनिवार (31 जनवरी) सुबह पुलिस उन्हें एम्स जोधपुर की इमरजेंसी में लेकर पहुंची। जहां करीब डेढ़ घंटे तक जांच हुई और पेट से जुड़ी समस्या सामने आई। एम्स सूत्रों के मुताबिक उन्हें शुक्रवार को भी जांच के लिए लाया गया था। वांगचुक पिछले चार महीने से जोधपुर जेल में बंद हैं और लद्दाख को राज्य का दर्जा व छठे शेड्यूल में शामिल करने की मांग को लेकर हुए आंदोलन में NSA के तहत गिरफ्तार किए गए थे।

By Bhaveer