सार्वजनिक श्मशान घाट फाटक किया बंद, अब हादसे की बढ़ी आशंका
बाड़मेर शहर स्थित सार्वजनिक श्मशान घाट में आने-जाने के लिए लगाए गए फाटक बंद कर दिए गए हैं, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाड़मेर नगर परिषद द्वारा बाड़मेर के श्मशान घाट में सफाई अभियान करके वहां पर मुख्य गेट के आगे हो रहे अतिक्रमण को हटाने के निर्देश के बाद भी आज भी हरा चारा बेच रहा हे। आवारा पशुओं का जमावड़ा बना रहता हे इसे दुर्घटना कभी कभार होती रहती हे
वैकल्पिक मार्ग के रूप में उपयोग किए जा रहे अंडरब्रिज एवं ओवरब्रिज पूर्णतया सुरक्षित नहीं हैं। सुरक्षा इंतजामों के अभाव और वाहन चालकों की लापरवाही के कारण दुर्घटना की संभावना लगातार बनी हुई है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तुरंत व्यवस्था सुधारने और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की है।