बाड़मेर । स्थानीय बाड़मेर जन सेवा समिति और जिला अंधता निवारण समिति के सहयोग से महावीर इंटरनेशनल केन्द्र, बाड़मेर द्वारा एक विशाल निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर स्व. श्रीमती ढेलीदेवी (धर्मपत्नी स्व. राणामल मालू, हरसाणी निवासी) की स्मृति में उनके परिवार द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों जरूरतमंदों ने अपनी आंखों की जांच करवाई।

By Bhaveer