जिला कलेक्टर के स्पष्ट आदेशों/ निर्देशों के बावजूद भी आयुक्त और सचिव नहीं कर रहे है कोई कार्यवाही ? माननीय मुख्यमंत्री महोदय और राजस्थान उच्च न्यायालय के निर्णयों की पालना में जिला कलेक्टर बाड़मेर ने तुरंत प्रभाव से एक हाई लेवल कमेटी का गठन कर दिया डिस्ट्रिक्ट हाइवे सेफ्टी टास्क फोर्स बाड़मेर उक्त कमेटी के माध्यम से उपरोक्त आदेशों की पालना सुनिश्चित करवाई जानी निर्धारित किया गया है। लेकिन बड़े खेद के साथ बताना पड़ रहा है कि बार बार शिकायतें किए जाने के उपरांत भी नेशनल हाई वे/ स्टेट हाई वे,जो नगर परिषद और UIT क्षेत्र से गुजरता है।उसमें सेंटर से 75 मीटर के श्रेत्र के पूर्व के अवैध निर्माण को भी हटाया जाना हैं,उसकी बजाय उक्त क्षेत्र में आज भी अवैध निर्माण/अतिक्रमण जारी है।संबंधित विभागों के अधिकारियों का यह कैसा सिद्धांत है कि प्रतिबंधित क्षेत्र, जहां से नियमानुसार अवैध अतिक्रमण हटाए जाने है, वहां नए अवैध अतिक्रमण किए जा रहे है। शिकायत पर भी बंद/हटाए जाने की कार्यवाही नहीं हो रही है। क्या ऐसे अधिकारी बाड़मेर को ही मिलते है यहाँ ओर कोई जिले में भी पाये जाते है? Post navigation दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें बाड़मेर पुलिस की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही