घटना का वीडियो भी आया सामने, बायतु से सरकारी एम्बुलेंस चालक पर शराब के नशे में गाड़ी चलाने का आरोप, बताया जा रहा है कि बायतु उप जिला अस्पताल से सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मरीज चनणाराम को बालोतरा रेफर किया गया, परिजनों का आरोप है कि एम्बुलेंस चालक नशे में था और लापरवाही से वाहन चला रहा था, इसी दौरान रास्ते में एम्बुलेंस एक गाय से टकरा गई, जिससे वाहन में बैठे मरीज के परिजनों को भी चोटें आई, घायलों के सिर पर आए टांके, इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो परिजनों के आरोपों को और गंभीर बनाता है, परिजनों ने एम्बुलेंस चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है और साथ ही अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं कि आखिर ऐसे व्यक्ति को ड्यूटी पर क्यों लगाया गया । Post navigation जयपुर : 678 डॉक्टर्स पर रजिस्ट्रेशन निरस्त होने की तलवार लटकी: