अंडर 19 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफइनल में भारतीय टीम ने 311रन का टारगेट 41.1 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया और मुकाबला 7 विकेट से जीत लिया। वैभव 68, आरोन 115 और आयुष 62 रन बनाकर आउट हुए। विहान 38 और वेदांत 5 रन बनाकर नाबाद रहे। फाइनल मुकाबला 6 फरवरी को भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा।

भारत बनाम अफगानिस्तान सेमीफइनल मैच में बेस्ट परफॉर्मेंस के लिए आरोन जॉर्ज को ‘प्लेयर ऑफ़ द मैच’ घोषित किया गया। इन्होंने 104 बॉल में 15 चौके और 2 छक्के के साथ 115 रन बनाए।

By Bhaveer