शहर के कुम्हारों का चौक स्थित नाहटा अस्पताल रोड पर बना नाला लंबे समय से खुला पड़ा होने के कारण आमजन के लिए खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने कई बार नगर परिषद को इस समस्या से अवगत कराया, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है बताया जा रहा है कि नगर परिषद द्वारा समय-समय पर नाले की सफाई तो की जाती है, लेकिन सफाई के बाद नाले पर सेफ्टी ढक्कन वापस नहीं लगाए जाते। नगर परिषद से निवेदन है कि कल रामनवमी का पावन पर्व है और आज ही इस खुले नाले की समस्या का तत्काल समाधान किया जाए नाले पर सेफ्टी ढक्कन लगाकर इसे सुरक्षित किया जाए, ताकि श्रद्धालुओं और आमजन की आवाजाही के दौरान किसी भी प्रकार का हादसा होने से बचाया जा सके

By Bhaveer